नावकोठी: समसा पंचायत के करैटांड़ में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, संस्थापक सदस्यों को किया गया नमन
भाजपा ने समसा पंचायत के करैंटांर में 46 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से रविवार को मनाया। इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक सदस्य अटल बिहारी वाजपेयी श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर आयोजक दीपक कुमार कानू मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो एवं पूर्व प्रत्याशी रामशंकर पासवान आदि मौजूद थे।