धनघटा थाना क्षेत्र के बंडा चौराहे के पास मेंन रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 36 वर्षीय दिनेश पुत्र राम प्रकाश नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं धनघटा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खलीलाबाद जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस लाई जहां शनिवार की सायं 5:00 बजे मर्चरी हाउस में शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक खलीलाबाद के इमिलडीहां गांव का निवासी था।