चूरू: कलेक्ट्रेट सभागार में एमपी राहुल कस्वां ने डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग ली, कहा- हाइवे पर हफ्ता वसूली बंद करो
Churu, Churu | Apr 7, 2025 चूरू सांसद राहुल कस्वां ने सोमवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग ली। मीटिंग में एडीएम अर्पिता सोनी, डीएसपी सुनील झाझड़िया, जिला परिवहन अधिकारी, एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी आदि के अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग सांसद राहुल कस्वां ने डीटीओ अधिकारियों को चेतावनी भरे लफ्जों में कहा कि नेशनल हाईवे पर हफ्ता वसूली का खेल बंद करें।