चूरू: जिला प्रमुख वंदना आर्य की अध्यक्षता में हुई जिला परिषद साधारण सभा की बैठक, सांसद, विधायक, कलक्टर व अधिकारी रहे उपस्थित
Churu, Churu | Apr 7, 2025 चूरू जिला प्रमुख वंदना आर्य की अध्यक्षता में सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिला परिषद साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सांसद राहुल कस्वां, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, चूरू विधायक हरलाल सहारण, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, चूरू प्रधान दीपचंद राहड़ मौजूद थे।