चूरू: राजकीय मेडिकल कॉलेज में एस्ट्रोन कार्यक्रम का समापन, छात्रों को वितरित किए गए पारितोषिक
Churu, Churu | Apr 7, 2025 चूरू के राजकीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एस्ट्रोन कार्यक्रम का समापन हुआ। देर रात साढ़े 11 बजे तक चले इस कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेता रहे स्टूडेंट और डॉक्टर को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ ईश वंदना से किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियाँ सराहनीय रहीं।