चूरू: पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद राहुल कस्वां ने सुने लोगों के अभाव अभियोग, कहा- आरओबी को लेकर चुप नहीं बैठेंगे
Churu, Churu | Apr 7, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार शाम सांसद राहुल कस्वां ने लोगों के अभाव अभियोग सुने। उन्होंने संसदीय क्षेत्र से आने वाले ग्रामीण एवं शहरी लोगों व जनप्रतिनिधियों के परिवाद प्राप्त कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा अग्रसेन नगर आरओबी की ड्राइंग में जो कमियां उसको लेकर वह चुप नही बैठेंगे।