चूरू: वन विहार कॉलोनी के सामुदायिक भवन में वन विहार विकास समिति ने वृद्धजनों का किया सम्मान
Churu, Churu | Apr 7, 2025 वन विहार कॉलोनी के सामुदायिक भवन में वन विहार विकास समिति की ओर से सम्मान समारोह में भामाशाह व वृद्धजनों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता किशनाराम बाबल ने की। समारोह में नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया ने कहा कि जो व्यक्ति समय समय पर जन सेवा करते है उनको भामाशाह का सम्मान मिलता है। वृद्धजनों का सम्मान करने वाले भाग्यशाली होते है।