कोल: अलीगढ़ में सपा नेताओं पर भड़के एसएसपी, बोले- मेरे ऑफिसर से धक्का-मुक्की कर रहे हैं आप लोग
Koil, Aligarh | May 26, 2025 एसएसपी कार्यालय पर सपा के द्वारा प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अलहदादपुर में मीट कारोबारियों के साथ की गई मारपीट के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने पुलिस और अफसरों के साथ धक्का मुक्की की। यह देखकर एसएसपी कार्यालय से बाहर निकल आए और सपा नेताओं पर भड़क गए। उन्होंने कहा यह सब क्या है आप मेरे सामने मेरे ऑफिसर से धक्का मुक्की कर रहे हैं।