मुज़फ्फरनगर: बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक 2013 के दंगे के एक मामले सहित अन्य 2 मामलों में न्यायालय में हुए पेश
2013 के दंगे के दौरान भड़काऊ भाषण के मामले व खूबापुर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या को लेकर घटनास्थल पर पहुंचने और अलनूर मीट प्लांट को लेकर धरना प्रदर्शन करने पर बुढाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिस पर बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश हुए। जहां पर न्यायालय ने 18 तारीख सुनवाई के लिए दे दी गई है।