मुज़फ्फरनगर: बघरा में के.के इंटर कॉलेज में वार्ड नंबर 17 के उपचुनाव की मतगणना हुई शुरू, मतगणना को लेकर भारी पुलिस मौजूद
बघरा में स्थित के.के इंटर कॉलेज में जिला पंचायत के वार्ड नंबर 17 के उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है जिसको लेकर लगातार प्रत्याशियों की दिल की धड़कन बड़ी हुई है वही ADM राजस्व गजेंद्र सिंह, CO फुगाना संत प्रकाश उपाध्याय एवं तितावी थाना प्रभारी विकास यादव पुलिस फोर्स के साथ डटे हुए हैं वहीं अधिकारियों ने कहा कि मतगणना को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा।