मुज़फ्फरनगर: भोपा पुलिस व SOG टीम ने मुठभेड़ के दौरान 3 घायल सहित 4 अंतर्जनपदीय लुटेरे किए गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
थाना भोपा पुलिस व एसओजी टीम ने पुलिस मुठभेड के दौरान 4 शातिर अंतर्जनपदीय लूटेरे गिरफ्तार किए हैं। 3 आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। आधा दर्जन से अधिक लूट के मामलों का अनावरण हुआ है। जिनके कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस एवं लूटे गये आभूषण, नगदी, 6 मोटरसाइकिल, 7 मोबाइल बरामद हुए हैं। SP ग्रामीण आदित्य बंसल ने कई लूट की घटनाओं का खुलासा किया है।