मुज़फ्फरनगर: खतौली मार्ग पर दिनदहाड़े बंधन बैंक कर्मी से लूट, विरोध में बैंक कर्मी को गोली मारकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
मुजफ्फरनगर में जानसठ कोतवाली के खतौली मार्ग पर दिनदहाड़े बैंक कर्मचारी से लूट की गई। बैंक कर्मचारी से 3 बाइक सवार बदमाशों ने ₹60 हजार व मोबाइल की लूट की है। जिसके विरोध में बदमाशों ने बैंककर्मी को गोली मार दी। बंधन बैंक का कर्मचारी घायल प्रवेन्द्र कुमार अस्पताल में भर्ती है। SP ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमें गठित की गई हैं।