रायसेन: रायसेन की श्रीकृष्ण गौशाला में 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम, कलेक्टर ने दिए निर्देश
Raisen, Raisen | Nov 1, 2024 रायसेन में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम वार्ड क्रमांक-01 स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में 02 नवम्बर 2024 को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा जिला मुख्यालय सहित जिले की सभी गौशालाओं में गोवर्धन पूजा के आयोजन हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।