जमुई: 20 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का किया गया समाधान, प्रभारी सचिव और डीएम ने लिया जायजा
Jamui, Jamui | Jun 2, 2026 ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से मंगलवार की शाम 4:00 बजे तक जमुई जिले के 20 पंचायतों में 'सहयोग शिविर' का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अलग- अलग समस्या को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान जिला प्रभारी सचिव और डीएम ने विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविर का जायजा लिए और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।