सहजनवा: सहजनवां में बारिश के बीच गरीब परिवार बेघर, 100 साल पुराना बरगद का पेड़ मकान पर जड़ सहित उखड़कर गिरा
सहजनवां ब्लॉक के तेनुहारी शुक्ल गांव में शनिवार रात भारी बारिश के दौरान सौ साल पुराना बरगद का पेड़ जड़ से उखड़कर एक मकान पर गिर गया। यह मकान दिनेश शुक्ला उर्फ पहाड़ी शुक्ला का था।घटना में घर को काफी नुकसान पहुंचा,जिससे गरीब परिवार बेघर हो गया है।परिवार ने बताया कि अचानक पेड़ गिरने से मकान का बड़ा हिस्सा टूट गया। अब उनके सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।