बड़ौत: छपरौली के आर्य समाज अखाड़े में ककौर निवासी नाबालिक पहलवान की बेरहमी से पिटाई का वीडियो आया सामने, SP से की गई शिकायत
Baraut, Bagpat | Jul 3, 2025 छपरौली कस्बे के आर्य समाज अखाड़े में ककौर निवासी एक नाबालिक युवक वंश के साथ बुधवार शाम करीब 6 बजे बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर रूप से जख्मी युवक का वीडियो सामने आया है। युवक वंश पुत्र प्रवेन्द्र निवासी ककौर अखाड़े में 2 वर्ष से पहलवानी सीखता है। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे मामले में एसपी बागपत से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की गई।