बड़ौत: खेड़ा-हटाना में आपदा से 2 मंजिला मकान गिरने पर छपरौली विधायक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Baraut, Bagpat | Jul 1, 2025 मंगलवार को खेडा-हटाना में दैवीय आपदा के कारण दो मंजिला मकान गिरने की दुःखद घटना हुई। छपरौली विधायक अजय कुमार तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना में 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए और कई मवेशियों की मलबे में दबने से दुःखद मौत हो गई। कई अन्य पशु गंभीर रूप से घायल हैं। विधायक ने पशु चिकित्सकों और जिलाधिकारी को आर्थिक सहायता के निर्देश दिए।