बड़ौत: कान्हड़ गांव के जंगल में हाइटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से बंदर घायल, गौ सेवकों ने कराया उपचार
Baraut, Bagpat | Jul 2, 2025 कान्हड़ गांव के जंगल में बुधवार को हाइटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से एक बंदर घायल हो गया। घायल बंदर की सूचना ग्रामीणों ने गौ सेवकों को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे गौ सेवक गौतम, वरूण शर्मा, डब्बू, आकाश, अमित, वामदेव ने घायल बंदर का उपचार किया। वरुण शर्मा ने बुधवार शाम करीब 6:30 बजे बताया की उपचार के कुछ देर बाद ही बंदर चलने फिरने लगा।