बड़ौत: CHC बड़ौत ने वाजिदपुर गांव में कैंप लगाकर वरिष्ठ नागरिकों के बनाए आयुष्मान और वंदना कार्ड
Baraut, Bagpat | Jul 2, 2025 CMO बागपत ने बताया कि बुधवार सुबह से शाम करीब 4 तक CHC बड़ौत द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्राम वाजिदपुर में कैंप लगाया गया। जिसमें 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष अभियान के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड कैंप आयोजित कर आयुष्मान व वंदना कार्ड बनाये गये। कैंप में चिकित्सा अधीक्षक ड़ॉ विजय कुमार एवं BPM सचिन कुमार ने प्रतिभाग किया।