गावां: पल्स पोलियो जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना
Gawan, Giridih | Jun 27, 2026 गावां प्रखंड में रविवार 28 जून से शुरू होने जा रहे विशेष पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से पल्स पोलियो जागरुकता रथ को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।