आमेर: मनोहरपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपचीखाना में आयोजित हुआ निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर
Amber, Jaipur | Sep 29, 2024 मनोहरपुर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के तोपचीखाना में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ,इस दौरान मिस्त्री देवी आई हॉस्पिटल की टीम के द्वारा सेवाए दी गई, इस शिविर में कुल 460 मरीजों को लाभ मिला, इस दौरान मनोहरपुर थाना अधिकारी ने भी अपने आंखें जांच करवाई है।