12 वार्डों में डबल नाम फाइनल, शेष 28 पर मंथन : जालोर।जालोर बचाओ विकास समिति की धवला रोड पर अध्यक्ष रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें आगामी नगर परिषद चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में 12 वार्डों के लिए डबल उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए, जबकि शेष 28 वार्डों में जिताऊ और ईमानदार प्रत्याशियों के चयन पर मंथन हुआ।
पुरोहित ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन, पारदर्शी व्यवस्था और शहर के विकास को समिति का मुख्य उद्देश्य बताते हुए जनता से समर्थन मांगा। बैठक के बाद समिति सदस्यों ने भेरूनाथ अखाड़ा पहुंचकर आशीर्वाद लिया और तिलकद्वार बाजार में दुकानदारों से 10-10 रुपए चंदा लेकर चुनाव अभियान की शुरुआत की। समिति ने कहा कि जनता के सहयोग से चुनाव लड़ने वाले पार्षदों में जनता के प्रति जवाबदेही और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रतिबद्धता बनी रहेगी।
Jalor, Jalor | Aug 18, 2026