अजयगढ़: भाभी को धारदार कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार कर थाने पहुंचा देवर
अजयगढ थाना अंतर्गत कागरे के बारा का है मामला
Ajaigarh, Panna | Jun 29, 2024 घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका कलहई बाई केवट निवासी बारा कगरे का बकरी चराने जंगल जाया करती थी, देवर राजाराम केवट के द्वारा अपनी भाभी को पड़ोसी के साथ बकरी चराने जाने से रोका गया लेकिन नही मानी । राजाराम केवट धारदार कुल्हाड़ी लेकर जंगल पहुंच गया और भाभी कलहई केवट को अकेला पाकर उसे मौत के घाट उतार कर कुल्हाड़ी सहित अजयगढ़ थाना पहुंच गया।