अजयगढ़: ग्राम हरदी कि पास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिर पकड़ी गोवंश से भरी पिकअप
धरमपुर पुलिस को किया सुपुर्द
Ajaigarh, Panna | Jun 28, 2024 अजयगढ़ तहसील एवं धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम हरदी के पास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा गोवंश बैलों से लोड एक पिकअप वाहन को पकड़ कर धरमपुर पुलिस को सुपुर्द किया गया है। बजरंग दल जिला सह संयोजक अजय नामदेव ने बताया कि सूत्रों से पता चला था कि ग्राम हरदी के पास बैल पिकअप में लोड किए जा रहे हैं, मौके पर पहुंचने पर तीन लोग भाग गए और दो लोगों को पकड़ लिया है ।