अजयगढ़: पिष्टा क्रेशर प्लांट में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, वेल्डिंग मशीन के तार जोड़ते समय हुआ हादसा
Ajaigarh, Panna | Jun 27, 2024 प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्लू पटेल पिता भूरा पटेल उम्र लगभग 30वर्ष निवासी सिलखोरी उत्तर प्रदेश लगभग एक माह से ग्राम पिष्टा में स्थित क्रेशर प्लांट में काम करता था जो आज सुबह वेल्डिंग मशीन के तार फंसाते समय करंट की चपेट में आ गया, साथी मजदूरों के द्वारा तत्काल अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।