अमरिया: अमरिया में ताज़िए पर दिखी आस्था और भाईचारे की मिसाल, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताज़िए
अमरिया में ताजिए के मौके पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे से शाम तक अकीदत, भाईचारे और अनुशासन का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला। तुमड़िया, चठिया, सरैनी तिरकुनिया, धुंधरी, ढेरम, सुकटिया, अमरिया और कैंचू टांडा समेत कई गांवों से निकले ताजिए पूरे एहतराम के साथ घेरा शरीफ कर्बला की ओर रवाना हुए और देर शाम उन्हें रस्म के मुताबिक सुपुर्द-ए-खाक किया गया।