सामरी कुसमी: कंठी घाट सड़क निर्माण में सुस्ती, राहगीर परेशान, मुख्य कार्यपालन अभियंता का बयान आया सामने
कुसमी सामरी सोमवार चान्दों से सामरी-कुसमी को जोड़ने वाला कंठी घाट मार्ग लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो वर्षों से चल रहा सड़क निर्माण कछुए की चाल से आगे बढ़ रहा है, जिससे धूप में धूल और बारिश में कीचड़ लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं।