नबीनगर: जुडाही स्थित विद्यालय में इंडिया गठबंधन समर्थित औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा का किया गया नागरिक अभिनंदन
औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित राजद के नवनिर्वाचित सांसद अभय कुशवाहा को शुक्रवार को जुडाही स्थित विद्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने नागरिक अभिनंदन किया. इस दौरान पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव ने फूल माला व अंगवस्त्र देकर सांसद को सम्मानित किया. सांसद ने देश की वर्तमान राजनैतिक एवं सामाजिक विषयों पर फोकस किया.