कपड़े की दुकान की आड़ में नशा तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एसपी मृदुल कछवा के निर्देश पर स्पेशल टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। ₹4 लाख की 39 ग्राम एमडी पुलिस ने बरामद करके आरोपी भगवानराम उर्फ श्रवण पालीवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार शाम करीब 6 बजे कार्रवाई का खुलासा किया है।