बुधवार शाम को नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर पुष्प लता मंगल ने कहा कि, जिला अधिकारी के निर्देशा अनुसार नगर की जनता को जागरूक किया जा रहा है। लोक सभा 63 महाराजगंज का एक जून को मतदान होना है । उन्होने वोटरों से कहा की पहले मतदान फिर जलपान करे। इस अवसर पर नगर पालिका प्रतिनिधि निरमेश मंगल तथा नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।