अररिया: जयप्रकाश नगर में पैसे नहीं देने पर टोटो चालक की पिटाई, घायल टोटो चालक का इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 12, 2025 शहर के जयप्रकाश नगर में रविवार की देर शाम 7 बजे के करीब सिटी रिक्शा चालक ओम नगर निवासी लक्ष्मी पासवान को एक युवक ने पीट कर जख्मी कर दिया।बताया गया है युवक नाश के लिए रुपया का मांग कर रहा था। नहीं देने के कारण पिटाई की गई है। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल सिटी रिक्शा चालक का इलाज किया जा रहा है।