अररिया: घघड़ी बनगामा में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने कीटनाशक का किया सेवन, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 12, 2025 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के घघड़ी बनगामा वार्ड संख्या 08 में घरेलू विवाद में एक महिला ने किटनाषक दवाई खा ली, जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं महिला घघड़ी बनगामा निवासी अशोक ऋषि देव की पत्नी मुन्नी देवी बताई जा रही है.