अररिया: बिहार बंद के दौरान अररिया में फोर लेन सड़क को जाम कर टायर जलाकर किया गया विरोध प्रदर्शन
Araria, Araria | Jan 12, 2025 बीपीएससी परीक्षार्थियों के समर्थन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बिहार बंद का असर अररिया में भी देखने को मिला. यहां पप्पू यादव के समर्थकों ने अररिया पूर्णिया फोरलेन मार्ग को जाम कर सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जिसके कारण फोरलेन मार्ग कई घंटे तक पूरी तरह से बाधित रहा.