नावकोठी: टेकनपुरा में फरार नामजद आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाए इश्तहार, हाजिर नहीं होने पर घर की होगी कुर्की जब्ती
टेकनपुरा में नावकोठी पुलिस ने 5 फरार नामजद आरोपियों के घर पर इश्तहार का नोटिस चिपकाया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि 4 अप्रैल को टेकनपुरा में सुदामा कुमार ने गांव के ही राम प्रवेश सिंह राम विवेक सिंह बाबुल कुमार गुलशन कुमार और शिवम कुमार की विरुद्ध मारपीट कर बुरी तरह जख्मी करने का मामला दर्ज कराया था। घटना तिथि से उपरोक्त लोग फरार चल रहे थे।