नावकोठी: छह जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए शुरू होगा जीरो डोज इंप्लीमेंटेशन प्लान,नावकोठी में आशा वर्कर को दी गई प्रशिक्षण
6 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए नावकोठी के विमर्श कक्ष में आशा वर्कर को दूसरे दिन भी प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि वैसे बच्चे जिन्हें जीरो डोज इंप्लीमेंटेशन प्लान के तहत टीका लगाना है। ड्यू और सर्वे लिस्ट बनाने के तौर तरीके से आशा वर्कर को अवगत कराया गया।