नावकोठी: पुलिस ने एससी-एसटी के प्राथमिकी नामजद को विष्णुपुर से किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में जेल
विष्णुपुर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एससी-एसटी के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मई 2024 में विष्णुपुर के सुशीला देवी ने गांव के ही मो हादीम के विरुद्ध एससी एसटी का मामला दर्ज कराया था। इस गिरफ्तारी में सहायक थाना अध्यक्ष अरविंद शुक्ला और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।