नावकोठी: डफरपुर के नशेड़ी को दोबारा शराब पीने पर थाने में मामला हुआ दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
पूर्वी डफरपुर के एक शख्स को दोबारा शराब पीकर हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया। उसके विरुद्ध नावकोठी थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी पूर्वी डफरपुर के दानिश सिंह का पुत्र मनीष कुमार है।