नावकोठी: समसा में शहीद भगत सिंह मेमोरियल कमेटी की बैठक,स्मारिका विमोचन पर की गई चर्चा
समसा में शहीद भगत सिंह मेमोरियल कमेटी की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रो राज किशोर प्रसाद ने किया। संचालन सचिव धर्मेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। बैठक में शहीद भगत सिंह मेमोरियल कमेटी समसा को विभिन्न सामाजिक जनसरोकार के कार्यों से जुड़ने एवं सक्रिय भूमिका निभाने पर विस्तार से चर्चा की गई। स्मारिका विमोचन का भी निर्णय लिया गया।