नावकोठी: नावकोठी के विमर्श कक्ष में जीरो डोज इंप्लीमेंटेशन प्लान की सफलता को लेकर आशा कर्मियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला हुआ आयोजित
नावकोठी के विमर्श कक्ष में आशा कर्मियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें जीरो डोज इंप्लीमेंटेशन प्लान को धरातल पर उतारने के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई। इसकी अध्यक्षता प्रभारी डॉक्टर राजीव रंजन चौधरी ने किया। उन्होंने सभी वंचित चिन्हित बच्चों को टीकाकरण से अच्छादित करने के तौर तरीके से अवगत कराया।