कुटुंबा: बंदुआ गांव में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और कार में लगाई आग, अज्ञात लोगों पर आगजनी का आरोप
कुटुंबा थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में गुरुवार की देर रात अज्ञात लोगों ने घर के बाहर खड़े एक ट्रैक्टर और इको कार में आग लगा दी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की इस घटना से पीड़ित परिवार में भय का माहौल है। मामले को लेकर बंदुआ गांव निवासी शंकर पासवान ने कुटुंबा थाना में लिखित आवेदन देकर जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।