निज़ामाबाद: ओवरलोड ट्रक पकड़ने पहुंची खनन विभाग की टीम, चालक चकमा देकर फरार हो गया
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा रेलवे फाटक पर गुरुवार को खनन विभाग की टीम ने ओवरलोड ट्रक को पकड़ लिया खनन अधिकारी सूरज कुमार ने ट्रक को घेरकर उसके कागजात मांगे, लेकिन चालक चकमा देकर मौके से फरार हो गया ट्रक रेलवे फाटक के बीच में खड़ा होने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर फरिहा पुलिस चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची।