कानपुर: कल्याणपुर के अस्पताल में नर्स से रेप, अस्पताल कर्मी ने वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कल्याणपुर के अस्पताल में अस्पताल कर्मी ने नर्स से रेप किया।उसका वीडियो और फोटो बनाया। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया नर्स की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपी को गुरुवार शाम 5:10 बजे गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।