कानपुर: कानपुर चिड़ियाघर में लाया गया आदमखोर बाघ, जांच के बाद 15 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कर तन्हाई बैरक में रखा जाएगा
कानपुर के चिड़ियाघर में लखीमपुर खीरी से लाए गए आदमखोर बाघ को तन्हाई बैरक में रखा गया है। फिलहाल उसे 15 दिन क्वॉरेंटाइन रखा गया जाएगा। चिकित्सा के मुताबिक दांत खराब होने के कारण बाग आदमखोर बन गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनुराग सिंह के निर्देशन में गुरुवार 11:00 बजे बाघ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।