कानपुर: हूलागंज भूसा टोली स्थित इस्पात कंपनी के मालिक के घर में डीजीजीआई और जीएसटी की टीम ने मारा छापा
कानपुर के बड़े इस्पात कारोबारी और उनसे जुड़े दो दर्जन से अधिक कारोबारियों के यहां गुरुवार 5 बजे एक साथ जीएसटी और डीजीजीआई की टीमों ने रेड है। हुलागंज भूसा टोली स्थित इस्पात कारोबारी के फैक्ट्री और दफ्तर में अलग अलग टीमें पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की है। विभाग को जानकारी मिली थी कि इस्पात कारोबारी और उनसे जुड़े कारोबारी टैक्स की चोरी में लिप्त हैं।