मिर्ज़ापुर: दिवानी कचहरी परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
दीवानी कचहरी परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार वाहन को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने मंगलवार की सुबह 11:30 बजे के करीब हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य 8 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण कराना है।