मिर्ज़ापुर: आपसी विवाद में मां-बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, मामला वनका विजयपुर गांव का, मंडलीय अस्पताल में भर्ती
विंध्याचल थाना क्षेत्र के वनका विजयपुर गांव में आपसी विवाद में मां-बेटी ने मंगलवार की सुबह 10:30 बजे के करीब जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन पहले सरोई पीएससी लेकर गए। जहां पर हालत खराब देख चिकित्सकों ने मंडलीय ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।