मिर्ज़ापुर: दीवानी कचहरी परिसर में कार्यालय का जिला जज ने किया निरीक्षण, निर्देश के बाद साफ-सफाई देखकर कर्मचारियों की की सराहना
दीवानी कचहरी परिसर में कार्यालय का जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे निरीक्षण किया। उनके निर्देश के बाद कार्यालयों का कायाकल्प और साफ सफाई व्यवस्था देखकर उन्होंने कर्मचारियों की सराहना की। साथ ही निर्देश दिया कि ऐसे ही कार्यालय की साफ सफाई की व्यवस्था बनाए रखें।