चौमूं: चोंमू उपखंड क्षेत्र के चीथवाड़ी गांव में श्रवण माता मंदिर में चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश; सूचना के बाद पुलिस पहुंची
Chomu, Jaipur | Jul 30, 2026 चौमूं उपखंड क्षेत्र के चीथवाड़ी गांव स्थित प्रसिद्ध श्रवण माता मंदिर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वही बीती रात एक बार फिर मंदिर मे चोरी का मामला सामने आया हैं। मंदिर परिसर में बार-बार चोरी होने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। वही सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।