तालबेहट: पठोरियां गांव के पास अंडर ब्रिज में भरा पानी, बाइक सवार गड्डे में गिरकर चोटिल हो रहे, लोगों ने जताया आक्रोश
तालबेहट कस्बे से होते हुए माताटीला और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग पर पठोरियां गांव के पास अंडर ब्रिज में पानी भर गया जिस कारण कई बाइक सवार गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे स्थानीय लोगों ने जिसको लेकर आक्रोश जताया और जानकारी देते हुए बताया इस मार्ग से हजारों लोगों को आवागमन होता है, और पानी भर जाने के कारण लोगो को परेशानी हो रही है।