जांजगीर: नीट पेपर लीक और ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, पुतला दहन के दौरान पुलिस से हुई झड़प
आज शुक्रवार की शाम 4 बजे जांजगीर-चांपा में जिला कांग्रेस कमेटी ने कथित नीट पेपर लीक मामले और कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कचहरी चौक पर धरना, नारेबाजी और पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान पुतले की आग की चपेट में आने से कुछ कार्यकर्ता झुलस गए।